भोपाल। मध्य विधानसभा के विधायक आरिफ मसूद द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले यादगार शाहजहाॅनी पार्क के लिए एक करोड़ तथा शाहपुरा पार्क के लिए एक करोड़ पच्चीस लाख रूपये, नीलम पार्क के लिए पच्चीस लाख रूपये की लागत से इन पार्कांें का सौंदर्यकरण किया जाएगा, जिसका भूमि पूजन नगरीय प्रशासन श्री जयवर्धन सिंह जी ने किया। इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद तथा महापौर आलोक शर्मा जी, नगर निगम आयुक्त श्री विजय दत्ता जी, अपर आयुक्त श्री राजेश राठोर जी सहित शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री श्री जयवर्धन सिंह जी ने कहा कि कमलनाथ जी की सरकार लगातार भोपाल में विकास कार्य गति से कर रही है और इन विकास कार्याें के लिए जो भी राशि की आवश्यकता पड़ेगी वह दी जाएगी पार्काें के सौंदर्यकरण के लिए विधायक आरिफ मसूद जी लगातार प्रयास कर रहे हैं उनके प्रयासों से मध्यविधानसभा में कार्य किये जा रहे हैं जिसकी सराहना करता हूॅ।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि मध्य विधानसभा के विकास के लिए लगातार मैं प्रयास कर रहा हूॅ और कईं वर्षांे से मेरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए थे जबसे मैं इस क्षेत्र का विधायक बना हूॅ मेरा प्रयास है कि मेरी विधानसभा विकास कार्यांे में एक नम्बर पर रहे। यादगार शाहजहाॅनी पार्क एतिहासिक पार्क है इस पार्क का अस्तित्व समाप्त हो गया था एक करोड़ रूपये की राशि से इस पार्क का सौंदर्यकरण कार्य किया जाएगा और यादगार शाहजहाॅनी पार्क मंे धरना प्रदर्शन करने वालों के लिए एक मंच स्व. श्री अब्दुल जब्बार के नाम से बनवाया जाएगा।
आगे आरिफ मसूद ने कहा कि शाहपुरा पार्क के सौंदर्यकरण के लिए भी एक करोड़ पच्चीस लाख रूपये की राशि से किया जाएगा। वहीं नीलमपार्क का सौंदर्यकरण पच्चीस लाख रूपये की राशि से किया जाएगा।
इस अवसर पर महापौर श्री आलोक शर्मा जी ने कहा कि भोपाल के विकास और भोपाल स्वच्छता अभियान में नम्बर एक पर रहे इसके लिए भोपाल नगर निगम निरंतर प्रयास कर रही है भोपाल के नागरिकों से मैं अपील करता हूॅ कि स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक भाग लेकर भोपाल को नम्बर वन बनाएं।
इस अवसर पर पार्षद रफीक कुरैशी, मीना यादव, रईसा मलिक, शाहवर मंसूरी, शमीम नासिर, पूर्व पार्षद रशीद चाॅद, भारती बाथम, अय्यूब भाई, विक़ार अंसरी, वसीम पप्पू, मोहित सक्सेना, नरेन्द्र यादव, नादिर खान, अनस अली, असद खान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे।
