भोपाल। भारतीय पंजा कुश्ती महासंघ के खिलाड़ी एशिया पंजा कुश्ती और वर्ल्ड पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने जा रहे है। भारतीय पंजा कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष हाशिम रजा के नेतृत्व में 34 सदस्य भारतीय दल पंजा कुश्ती प्रतियोगिता रोमानिया में 26 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच होने जा रही है। मध्यप्रदेश पंजा कुश्ती संघ के दो खिलाड़ी अरविंद रजक ग्वालियर और मनोज पटेल बड़वानी वर्ल्ड पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
भारतीय दल से आसाम, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, केरला मेघालय, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के प्रतियोगी भाग लेंगे। बता दें कि, भारतीय पंजा कुश्ती महासंघ वर्ष 1977 से लगातार प्रदेश और नेशनल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता आ रहा है। पंजा कुश्ती खिलाड़ी एशिया पंजा कुश्ती और वर्ल्ड पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर कई पदक जीत चुके है। गौरतलब हो कि,भारतीय पंजा कुश्ती संघ वर्ल्ड पंजा कुश्ती महासंघ और एशिया पंजा कुश्ती महासंघ से मान्यता प्राप्त एकमात्र भारतीय संस्था है। मोहम्मद तारिक एडवोकेट सचिव और मनोहर सिंह शेखावत अध्यक्ष, मध्य प्रदेश पंजा कुश्ती संघ ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को बधाई दी।
