भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह लापता बेटी अंततः मिल गई है। पुलिस का कहना है कि वह महाराष्ट्र के जलगांव में मिली उसके साथ एक युवक भी है।
बता दें कि विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने चेतावनी दी थी कि यदि सोमवार तक उनकी बेटी का पता नहीं चला तो मंगलवार को शहर में कुछ भी हो सकता है।
भोपाल के गौरवी संस्थान के सखी सेंटर में रखी गई भाजपा नेता पुत्री भारती सिंह को काउंसलिंग के बाद पिता के हवाले कर दिया गया । गौरवी संस्थान में मीडिया कर्मीयों के घेर लेने के बाद सुरेन्द्र नाथ का उग्र रूप दिखा उनके द्वारा कॉंग्रेस विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणीयो के साथ गंभीर आरोप लगाए नतीजा यह निकला की पुलिस को उनके विरुध्द धारा 153ए सहित 505का मुकदमा दर्ज करना पड़ा ।
गौरतलब हो कि पिछले छह दिन से लापता भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह की बेटी भारती सिंह पुलिस को ग्राम रावेर, जलगांव (महाराष्ट्र) से मिली है ।
मेरी बेटी के धर्मांतरण की कोशिश की जा रही थी: सुरेंद्र नाथ सिंह
मंगलवार को सुबह बेटी से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ नाथ सिंह ने कहा कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि 4 साल से बेटी का ट्रीटमेंट चल रहा है। उसकी काउंसिलिंग कराई जा रही है। सुरेंद्रनाथ सिंह खुली चुनौती देते हुए कहा कि लव जिहाद का मतलब धर्म परिवर्तन है और किसी में दम नहीं है कि मेरी बेटी का धर्म परिवर्तन करा दे। जो भी उसके आड़े आएगा, उसका विनाश हो जाएगा।
मेरी बेटी को नशे का आदी बना दिया गया है: सुरेश नाथ सिंह
पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने कहा मेरी बेटी को नशे का आदि बना दिया गया है लेकिन वो मुझे नही जानते। उन्होंने कहा कि हुक्का लाउंज युवाओं को नशे के आदी बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में हुक्का लाउंज बंद होने चाहिए, अगर सरकार ने नहीं बंद कराए तो हम खुद बंद कराएंगे।
मालूम हो कि बीती 15 अक्टूबर की देर रात करीब तीन बजे भारती सिंह अचानक घर से लापता हो गई थी। कमला नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर भारती सिंह का एक वीडियो आया। वीडियो में उसने परिजनों पर कैद में रखने और परेशान करने आरोप लगाए थे। युवती ने स्वस्थ होने का दावा कर अपनी मर्जी से जाना बताया था। पुलिस सुरक्षा के लिए भारती ने हाई कोर्ट जबलपुर में याचिका दाखिल की है। इसके बाद विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को लव जिहाद का शिकार बनाया जा रहा है। वह तनाव में है उसका ब्रेनवाश किया गया है।
ध्रुव नारायण सिंह और आरिफ मसूद पर आरोप लगाया था
रविवार को भी भारती के नहीं मिलने पर पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद एवं भाजपा के पूर्व विधायक ध्रुव नारायण सिंह पर लव जिहाद को संरक्षण देने का आरोप लगाया था। सुरेंद्र नाथ सिंह ने दोनों को साजिश में शामिल बताया था। पुलिस को अल्टीमेटम देते हुए उन्होंने कहा था कि सोमवार दोपहर 12 बजे तक उनकी बेटी नहीं मिली तो शहर में कुछ भी हो सकता है। इसके चलते पुलिस और प्रशासन ने तैयारी कर रखी थी। पीरगेट पर भाजपा नेता के समर्थकों के पहुंचने से पहले ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। दोपहर प्रदर्शन के बाद समर्थक वहां से रवाना हो गए थे।
इस पूरे मामले में सुरेंद्र नाथ सिंह केवल कार्यकर्ताओ के दम पर बयान बाज़ी करते दिखे । भाजपा संगठन का कोई भी नेता उनके समर्थन में नही आना भी विचारणीय रहा । लगातार भाजपा में उपेक्षित हो रहे सुरेन्द्र नाथ सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैँ , पहले चुनाव हार जाना , भाजपा ज़िला अध्यक्ष पद चला जाना और उसके बाद इस प्रकरण ने मम्मा को तोड़ दिया है , यही कारण है कि वह अपनी ही पार्टी के धुर्व नारायण सिंह को भी निशाने पर लिए हैँ वहीं धुर्व नारायण सिंह ने यह कहकर अपना बचाओ किया कि सुरेन्द्र नाथ सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नही मुझे उनके लगाएँ आरोप से फर्क नही पड़ता ।
