मेरठ : मुजफ्फरनगर के पुरकाजी थाना क्षेत्र के केलनपुर गांव में एक दलित युवक की पिटाई का विडियो वायरल हुआ है। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक, विडियो 13 जनवरी का है। पिटने वाला दलित है। हाल ही में जेल से छूटा है। युवक पर आरोप है कि उसने अपने अन्य तीन साथियों के साथ दलितों के घरों में जाकर देवी-देवताओं के पोस्टर और मूर्तियां हटवा दीं और बाबा भीमराव आंबेडकर और रविदास के पोस्टर चिपकाए दिए।
