चंडीगढ़: फिल्म पद्मावत अब गुजरात और मध्य प्रदेश के बाद हरियाणा में भी रिलीज नहीं होगी। हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने फैसला किया है कि विवादों के घेरे में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को राज्य के सिनेमाघरों में नहीं दिखाया जाएगा। राजस्थान में रिलीज का मामला अब अदालत के पाले में जा चुका है। हरियाणा सरकार के कुछ मंत्री शुरू से ही इस फिल्म की स्क्रीनिंग के खिलाफ थे।
