फिरोजाबाद : नसबंदी शिविर में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। परिजन ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमओ ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। मंगलवार को एका के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया था। पति संतोष बघेल का कहना है कि उनकी पत्नी की मौत ऑपरेशन के दौरान ही हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें गुमराह किया।
