धार। पत्रकार सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध संगठन प्रेस काउंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट अध्यक्ष सैयद खालिद कैस के निर्देश एवं प्रदेश महासचिव घनश्याम पाटीदार की सहमति से मनावर ज़िला धार निवासी ईटीवी भारत संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार अशोक पाटीदार को आगामी आदेश तक के लिए प्रदेश सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है।
इनकी नियुक्ति पर मित्रों शुभचिंतकों एवं परिचितों नागेंद्र सिंह ठाकुर , बृज किशोर याग्निक चंदेरी, आशुतोष सेन धार , अशफाक खान , भगवान मुजाल्दे , दुष्यंत पंचोली , हरीश भावसार , वेद शर्मा , रईस खान , शेख अशरफ , सलमानखान आदि ने बधाई देते हुए वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया।
