पिपरिया– पिपरिया में 30 अक्टूबर को 6 साल की बच्ची आषी चौरसिया के अपहरण के मामले में 4 दिन बीत जाने तक बच्ची का अबतक कोई सुराग नहीं लग पाया था की 5 वे दिन आरोपी के द्वारा पुलिस को बताये गए स्थान से आशी की लाश बरामद हुई और आरोपी ने यह भी स्वीकार किया की उसने बच्ची के साथ घिनोना कृत्य किया है |
मामले को लेकर भारी संख्या में चौरसिया समाज की महिलाओं और पुरुषो के साथ शहर की जनता ने मंगलवारा थाने का घेराव कर दिया ।
जिसके बाद आक्रोशित नगर की जनता ने मंगलवार चौराहा पहुंचकर चक्का जाम भी कर दिया पथराव भी किया पिपरिया शहर रविबार को छावनी में तब्दील हो गया भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ।
गौरतलब है की 30 अक्टूबर को आशी चौरसिया का घर के सामने खेलते समय अपरहण हो गया था । मामले में पूर्व में भी इसी तरह की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक का नाम सामने आया था ।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी पुलिस को प्राथमिक जाँच में साक्ष्य मिला है कि इन वारदात को भी उसी युवक ने अंजाम दिया है जो पहले भी ऐसी वारदात को अंजाम दे चुका है और उसे पुलिस ने पकड़ लिया ।
शहर में दिन भर शहर की जनता और पुलिस के बीच टकराव होता रहा और आरोपी की चोराहे पर ही फाँसी देने की माँग करते रहे शहर को युवाओ द्वारा बंद भी करवाया गया कही तोड़फोड़ और आगजनी की घटना की भी जानकारी मिली |
महिलाओ द्वारा पुलिस प्रशासन को चुडिया देने की भी कोशिश की गई |
बही अधिवक्ताओ द्वारा आरोपी केस नहीं लड़ने की बात भी सामने आई है और जो भी अधिवक्ता बाहर से आयगे आरोपी का केस लड़ने उन्हें भी केस लड़ने नहीं दिया जायगा |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
