पिपरिया– पिपरिया में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम मनाया गया सब्जी मंडी में सेवादल द्वारा कार्यक्रम में पूर्व विधायक अर्जुन पलिया जी द्वारा ध्वजारोहण किया गया उसके पश्चात मिठाई वितरित की गई | मंगलवारा चोराहे पर बीजेपी के कार्यकारी नगर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा द्वारा झंडाबन्दन किया गया जिसमे विधायक ठाकुरदास नागवंशी जिला अध्यक्ष हरीशंकर जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष राजीव जयसवाल मंडी अध्यक्ष दिनेश पटेल मंडल अध्यक्ष ने अपने 15 अगस्त कोलेकर अपने वक्तव रखे | पिपरिया के सभी स्कूल एवं सरकारी संस्थाओ में अपने अपने प्रमुखो द्वारा झंडा वंदन किया गया |
कांग्रेस भवन में ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप पालीवाल ने झंडबंधंन किया । कन्या शाला में जनपद अध्यक्ष अर्चना साहू द्वारा झंडावंदन कर मुख्यमंत्री का सन्देश बाचन किया , उसके पश्चात पिपरिया के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया ।
इस कार्यक्रम में विधायक नगर पालिका अध्यक्ष जनपद अध्यक्ष द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया कुछ पत्रकारों द्वारा पत्रकारों की बैठक व्यवस्था को लेकर कुछ नाराजगी दिखी पत्रकारों की जगह पर अन्य लोग बैठे दिखे जिस पर पत्रकारों द्वारा नाराजगी कर मंच के सामने जमीन पर बैठ गए और फिर बाद में नगर पालिका सीएमओ विनोद प्रजापति को पुष्पों के द्वारा धन्यवाद दिया और कहा पत्रकारों के सम्मान में नगर पालिका सजक नहीं रहती पुष्प देकर कुछ पत्रकार गण बीच कार्यक्रम छोड़कर वापस आ गए |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
