इंदौर -आज किसान कॉंग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि दरबार के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और महिलाओ ने इन्दौर कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में प्रदर्शन किया ।
कॉंग्रेस नेता रवि दरबार के नेतृत्व में पूरे इन्दौर जिले के कई गांव से आए किसानों ने कलेक्टर इंदौर निशांत बरबड़े को ज्ञापन सौंपते हुए पूरे इंदौर जिले के सभी गांवों में बीमा राशि का लाभ नही मिलनें की कलेक्टर से निष्पक्ष जांच करवा कर किसानों को बीमा राशि तुरंत उनके खातों में पहुंचाने की मांग की ।
किसान कॉंग्रेस नेता रवि दरबार ने इस मौके पर कलेक्टर को चेतावनी देते हुये कहा कि किसानों की मांगों का समाधान नही हुआ तो किसान कॉंग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जायेगा।
