पिपरिया– पिपरिया कृषि उपज मंडी मे हुआ मंडी अध्यक्ष दिनेश पटैल का विदाई समारोह जिसमे एसडीएम आदित्य रिछारिया तहसीलदार राजीव कहार नगरपालिका अध्यक्ष राजीव जायसवाल जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना साहू व मंडी के समस्त सदस्य के साथ मंडी अध्यक्ष की धर्मपत्नी एवं शहर के पत्रकारो भी हुए शामिल।
अध्यक्ष दिनेश पटैल ने कहा कि मै पाँच सालो से मंडी अध्यक्ष था पहले मजदूरो को मजदूरी कम मिलती थी मैने उसे दोगुने करवाया व गार्ड का भी महीने भर की सैलरी पाँच वर्ष पूर्व 1500 रूपयै मिलती थी। जिसे हमने उच्च अधिकारियो से मिलकर 7000 रूपये कराया है।पिपरिया मंडी मध्यप्रदेश की टॉप मंडी में शुमार है मंडी सदैव से ही उच्च स्थानो पर आयी है और आती रहेगी। दिनेश पटैल ने एसडीएम से कहा मृदापरीक्षण भवन भी हमने तैयार कराया लेकिन अभी अधिकारी नही आने के कारण किसान लाभ नही ले पा रहे है आपसे निवेदन है कि आप यह जल्द करायेगे।जिससे मिट्टी का परीक्षण करा पायेगे किसान तथा दिनेश पटैल ने मंडी के बाहर बने 10 प्रांगणो का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम मे पिपरिया मंडी के पूर्व अध्यक्ष भी हुये शामिल हुए |
मंडी अध्यक्ष के विदाई समारोह मे अधिक से अधिक संख्या मे व्यापारी आये और दिनेश पटैल ने कहा कि पिपरिया मंडी मे जब से मे पद पर तब से कोई उपद्रव नही हुआ अन्त मै दिनेश पटैल ने कर्मचारी किसानो अधिकारियो से माफी मांगी कहा कि कोई गलती हुई हो तो क्षमा कीजियेगा |
आभार भाषण मंडी सचिव नरेश परमार द्वारा किया गया |
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
