अशोकनगर| जब सवालों का जवाब तलाशने वाले खुद सवालों के घेरे में आ जाएं तो सवाल उठना लाजिमी है। जी हां ऐसा ही एक मामला अशोकनगर, पुलिस लाईन का सामने आया है। जहां पर पदस्थ हवलदार प्रभुदयाल कुशवाह करीब छह माह से लापता है। न तो वह अपने घर पहुंचा और न हीं ड्यूटी पर आया। जिसे ढूंढने के लिए एक बेबस, पत्नि अपने बच्चों के साथ दतिया से अशोकनगर, आकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है। मगर अफसोस उसे अधिकारियों से निराशा ही हाथ लग रही है। जानकारी के अनुसार हवलदार प्रभुदयाल कुशवाह जोकि अशोकनगर, पुलिस लाईन में पदस्थ थे जोकि 23 जून से लापता है। उनकी पत्नि मालती कुशवाह और बच्चें उन्हें ढूंढने के लिए दरबादर कि ठौकर खा रहे है। उनकी पत्नि ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। इस पूरे मामले में पुलिस ही अपने विभाग के हवालदार कि तलाश नहीं कर पा रही है। जबकि आम आदमी पुलिस से जो अपेक्षाएँ करता उनका क्या होगा। ऐसे में कही सवाल है जो पुलिस अफसरों को कटघरे में खड़ा कर रहें है।
