सुल्तानगंज(रायसेन)-पुलिस एवं महिला बाल विकास का संयुक्त सम्मान सुरक्षा स्वरक्षा संवाद का आयोजन किया गया । ‘ सुल्तानगंज सुनवाहा जगतारण माता मंदिर की धर्मशाला में सुल्तानगंज थाना प्रभारी मेहताब सिंह ठाकुर आरक्षक राम रतनसिंह महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी श्रीमती प्रेम बाई पंथी पर्यवेक्षक संगीता ठाकुर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ब्लॉक संगठन की उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव रश्मि ठाकुर द्वारा महिलाओं किशोरियों एवं बच्चों को अपराधियों के चंगुल से बचने के और सामाजिक एवं व्यवहारिक जीवन के बारे में बताया गया परियोजना अधिकारी द्वारा महिला एवं बाल विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाएं एवं विभाग द्वारा बाल अपराध घरेलू हिंसा की रोकथाम में किए जा रहे सहयोग के बारे में बताया एवं महिला हेल्प लाइन चाइल्ड लाइन से मिलने वाले सहयोग के बारे में बताया और और कार्यक्रम के दौरान दो लघु फिल्म दिखाई गई इसके बाद थाना प्रभारी द्वारा कार्यक्रम में मौजूद महिला पुरुष एवं किशोरियों से अपनी समस्याओं के बारे में पूछा गया जिसमें महिलाओं एवं किशोरियों की ओर से सुनीता श्रीवास्तव थाना प्रभारी प्रेम बाई पंथी संगीता ठाकुर के बीच में एक साथ समस्या पर विशेष संवाद किया गया जिसमें समस्याओं का समाधान संवाद के दौरान समस्यों के निदान के बारे में और कानूनी धाराओं और कानून के माध्यम से मिलने वाली मदद के बारे में बताया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताए जनपद सदस्य जयपाल सिंह ठाकुर पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर बेगमगंज परियोजना के समन्वयक श्री राजेश अहिरवार समेत ग्राम के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
