आकाश उपाध्याय जोबट, जिला ब्यूरो अलीराजपुर
जोबट/ इन दिनों गांव,नगर,महा नगर आदी सभी स्थानो पर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है एक अनुमान के अनुसार करोड़ो रुपये केवल प्रचार प्रसार के नाम पर खर्च कर दिये गये हर दिवार हर खंबे पर स्वच्छता संदेश के नारे या स्लोगन नजर आ रहें हैं मगर लगता है की जोबट नगर परिषद ने केवल दिवारो पर लिखे नारो और जगह जगह स्वच्छता का संदेश देते लटक रहे फ्लेक्सो को ही स्वच्छता समझ लिया है ? क्यो की यदी ऐसा नहीं होता तो आज नगर की गलीयो में गंदगी पसरी नहीं होती …!

मामला वार्ड नं. 11 में स्थीत पोस्ट आफीस के पिछे गली का है जहां विगत कुछ दिनों से गंदगी का ढेर लगा हुआ है नालीया जाम हो चुकी हैं गटर का पानी पुरी गली में फैल कर आने जाने वालों का मुंह चिडा रहा है! ऐसा लगता है की नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारीयों या चुने हुए जन प्रतिनिधीयो को यह सब नजर नहीं आ रहा है कारण कुछ भी हो मगर नगर की स्वच्छता के प्रती उदासीनता स्पष्ट नजर आ रही हैं जो कुछ समय में बिमारीयाॅ फैलाने का काम करेगी! यहा सवाल यह भी उठता है की, स्वच्छता के उद्देश्य से सुबह दुर दुर तक ग्रामीण क्षेत्र में पहुचने वाले प्रशासनीक अधिकारी कर्मचारीयो को नगर की गलियों में फसरी गंदगी क्यो नजर नहीं आ रही है ! कहीं ऐसा तो नहीं की अधिकारी कर्मचारी स्तर पर यह स्वच्छता अभियान मात्र ओपचारीकता के लिये चल रहा हो …?
