भोपाल, वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए जनसम्पर्क आयुक्त पी नरहरि प्रदेश के सभी संभाग एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से रूबरु हुए और जनसम्पर्क विभाग के कार्यो की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह वीडियो कान्फ्रेसिंग प्रत्येक माह के प्रथम गुरूवार को आयोजित की जायेगी। जिसमें उन्होंने विभाग की गतिविधियों के बारे में सूक्ष्मता से कार्यप्रणाली के बारे में समझाईश दी। उन्होंने बताया कि इस माह प्रदेश के मंत्रियों का प्रत्येक जिले में भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें विकास यात्रा पर कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम 19 दिसम्बर से लेकर 22 दिसम्बर तक आयोजित किए जायेंगे। इसी बीच एकात्म यात्रा आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जनजागरण अभियान के तहत् प्रारंभ की जा रही है। जिसका सभी अधिकारियों को व्यापक रूप में प्रचार-प्रसार किया जाना है।
आयुक्त श्री नरहरि ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने मूल कामों पर कर्तव्य निष्ठा से ध्यान देकर कार्य करें जिससे विभाग की छवि उज्जवल हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के प्रत्येक अधिकारी प्रतिदिन अपने उच्च संभागीय अधिकारियों से सम्पर्क बनाए रखें और जिले में हो रही गतिविधियों के संबंध में नियमित रूप से सूचित करते रहे। उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी समाचार संवेदनशील लगे एवं इसकी जानकारी पूर्व में लगती है तो तत्काल अपने जिले के कलेक्टर एवं संभागीय अधिकारियों के माध्यम से मुझे अवगत कराए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कोई भी अधिकारी अपने उच्च अधिकारियों की बिना परमिशन के जिला मुख्यालय नहीं छोंड़े।
आयुक्त जनसम्पर्क ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आज के युग में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रोनिक मीडिया, सोशल मिडिया की गतिविधिया काफी तेज हो चुकी है। जिस पर हमें निगरारी रखते हुए विशेष ध्यान देना पड़ेगा।
उन्होंने संभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों से विभाग में कार्य में आई परेशानियों के बारे में भी समस्यंे पॅूछी। जिन्हें त्वरित गति से निराकरण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हमें मध्यप्रदेश शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना है साथ ही मुख्यमंत्री भावांतर योजना पर विशेष ध्यान देकर अधिक प्रचार-प्रसार करना है। इस योजना के तहत् सभी जिलों में 25 दिसम्बर तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों का भी आगमन हो सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि कोई समाचार निगेटिव छपता है तो उसका सत्यापन कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ से मिलकर कराये यथा स्थिति पाने पर खंडन भी छपवाए।
आयुक्त जनसम्पर्क ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक माह में सफलता की कहानियों में अच्छी क्वालिटी लाकर फोटोग्राफ सहित मध्यप्रदेश संदेश के लिए भेजे जिससे संदेश में प्रकाशित हो सके। इसी प्रकार आयुक्त द्वारा अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
