छत्तीसगढ़ -बिलासपुर में आदर्श थाना कहे जाने वाले सिटी कोतवाली के सी एस पी उदय किरण नियमो को ताक में रख कर खाकी का पावर दिखा रहे है इन्होने न सिर्फ शहरवासी को तंग किया है बल्कि अब अपने होसले बुलंद करते हुए पत्रकारों के साथ मारपीट भी कर रहे है देश के चौथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों पर बिलासपुर सिटी कोतवाली के सी एस पी अपना कहर ढा रहे रहे है ,जो कि पहले बत्तमीजी के लिए लगातार सुर्ख़ियों में रहे अब मारपीट पर उतारू हो गए है शुक्रवार की रात ऐसे ही सी एस पी उदय किरण ने बिना किसी वजह एक निजी चैनल के कैमरा मैंन प्रदीप भोई की खबर की जानकारी लेने पर पाइप से पिटाई कर दी ! उसने सिर्फ खबर के बारे में जानकारी मांगी थी जिससे नाराज होकर कोतवाली सी एस पी उदय किरण ने पुलिस वाला गुंडा बनते हुए उसे बुरी तरह पीट डाला आज बिलासपुर के सभी पत्रकारों ने एकजुट होकर की सी एस पी के खिलाफ मोर्चा खोल बड़ा आन्दोलन किया।
साऊथ से आये सी एस पी उदय किरण ने शायद वहां की फिल्मो में पुलिस का रोल देख कर सीख ली है खुद को सिघंम का अजय देवगन व् दबंग का चुलबुल पांडे समझ रहे हैं।
इस घटना के विरोध में सभी पत्रकार अक्रोशित हो गए और आईजी ऑफिस के साथ कोतवाली थाने का घेराव कर दिया जिन्होंने सी एस पी उदय किरण पर एफ आई आर की माँग की है।
इस आन्दोलंन के बाद गृहमंत्री का आश्वासन मिलने के बाद सभी लौट गए। यह पहला मौका नहीं है कि जब सी एस पी उदय किरण ने पत्रकारों से दुर्व्यव्हार किया हो, पहले भी सी एस पी उदय किरण ने धमकी देते हुए ये कहा था यदि तुम्हारे पास कलम है तो मेरे पास कलम और लाठी दोनों है आखिर पत्रकार कब तक ये झेलते रहेंगे।
इस घटना की जानकारी जब गृहमंत्री के करीबी और बिलासपुर के भाजपा नेता डॉ मनीष रॉय को लगी तो श्री राय ने भी सारी घटना के बारे में पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ व मा. गृहमंत्री से बात की व अवगत कराया। गृहमंत्री ने कहा कि पुलिस रक्षक के रूप में कार्य करें समाज मे और ऐसी कोई समस्या है तो जांच करके तत्काल सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस प्रशासन जनता का विश्वास जीतकर काम करें ना कि भय दिखाकर ।
