
समीरा रेड्डी से खास रिश्ता
जी हां, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।मगर उस वक्त लोगों ने उनके इस रिश्ते पर काफी सवाल उठाए थे। मगर बेहद कम ही लोग जानते हैं कि विजय माल्य ने एकट्रेस समीरा रेड्डी का कन्यादान किया था और समीरा माल्या को अंकल कहकर बुलाती है।समीरा रेड्डी बिजनेसमैन माल्या की रिश्तेदार है।

लड़कियों के शौकीन माल्या
ये बात तो जग जाहिर है कि विजय माल्या काफी रंगीन किस्म के इंसान हैं और लड़कियां उनका शौक है। उनकी ज़िंदगी में कभी भी लड़कियों की कमी नहीं रही लेकिन तीन ऐसी महिलाएं हैं जिनपर विजय माल्या बेहद फिदा रहें. उनका जन्म भारत में 18 दिसम्बर, 1955 को हुआ था। माल्या बिनेस किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष व उद्योगपति विट्ठल माल्या के बेटे हैं। लैविस लाइफस्टाइल, नाइटलाइफ जीने वाले माल्या की लाइफ में तमाम लड़कियां रहीं हैं।

अफेयर्स
जिन पर विजय माल्या फिदा थे उनमें से एक थी समीरा त्याबजी. समीरा एयर इंडिया एयरलाइंस की एयर होस्टेस थे। समीरा बेदह खूबसूरत थी। माल्या ने जब इनको पहली बार देखा तो फिदा हो गए. प्यार में डूबे विजय माल्या और समीरा ने 1986 में शादी कर ली। इन दोनों से एक बेटा सिद्धार्थ भी हुआ। मगर दोनों का प्यार ज्यादा लंबे समय टिक नहीं पाया और वक्त के साथ दोनों अलग हो गए।

फिर माल्या साहब की लाइफ में पत्नी के रुप में रेखा माल्या की एंट्री हुई। जिनसे वो बचपन से ही प्यार करते थे। रेखा पहले से ही शादीशुदा थी। मगर समीरा से अलग होने के बाद विजय माल्या और रेखा माल्या ने शादी रचाली।

जहां विजय माल्या का एक बेटा सिद्धार्थ पहले से ही था, वहीं रेखा के भी दो बच्चे थे. जिनका नाम है कबीर और लैला। उसके बाद विजय और रेखा के खुद के भी दो बच्चे हुए लेयन्ना और तान्या।
