भोपाल -सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने आज छोला क्षेत्र में नवजीवन कॉलोनी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। श्री सारंग दोपहर में बरसते पानी में नवजीवन कॉलोनी पहुँचे। उन्होंने कॉलोनी में चल रहे नाली निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक श्री सारंग के साथ थे।
अबरार अहमद खान
