युपीए के हरि को हराकर एनडीए के हरि बने राज्य सभा में उपसभापति
नई दिल्ली: राज्य सभा के उप सभापति के लिए आज वोट डाले गये. मुकाबला एनडीए उम्मीदवार हरिवंश और विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद के बीच हुआ, जिसमें बाजी मारी एनडीए के उम्मीदवार हरिवंश ने. जनता दल यूनाइटेड से राज्यसभा सांसद ने कांग्रेस के बीके हरिप्रसाद को हरा दिया. एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को सदन में 125 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बीके हरिप्रसाद को 105 वोट ही मिले. वोटिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए नौ नामांकन सदन में प्रस्तुत किए गए।
राज्यसभा में हरिवंश को राज्यसभा का उपसभापति चुना गया. हालांकि, वोटिंग दोबारा कराई गई. अंतिम चरण में NDA उम्मीदवार हरिवंश को 125 वोट मिले जबकि विपक्ष के उम्मीदवार बी के हरिप्रसाद को 105 वोट हासिल हुए. इसके बाद सभापति ने हरिवंश के जीत की घोषणा कर दी. हालांकि, राज्यसभा के उपसभापति पद के लिए चुनाव से पहले ही हरिवंश नारायण सिंह ने कहा कि हमें जीत का भरोसा है, और नतीजा पहले से ही साफ है.।एनडीए उम्मीदवार हरिवंश को एनडीए के अलावा बीजेडी, टीआरएस और शिवसेना का भी साथ मिला. वहीं वाईएसआर कांग्रेस, पीडीपी और आम आदमी पार्टी ने वोटिंग का बहिष्कार किया. जिसकी वजह बहुमत का आंकड़ा 119 हो गया था. हरिवंश को जीत के बाद पीएम मोदी ने न सिर्फ बधाई दी बल्कि उनकी सीट पर जाकर हाथ भी मिलाया।
