रायसेन – नगर पालिका अध्यक्ष श्री जमना सेन जी द्वारा रामलीला मैदान में प्रतिवर्ष होने वाले मेले के आयोजन हेतु तैयारियों का निरीक्षण किया । नपाध्यक्ष श्री सेन जी नगर पालिका अमले समेत रामलीला मैदान पहुंचे , जहां मैदान की स्थिति का जायजा लिया गया। साथ ही नगर पालिका अमले को रामलीला मैदान में 14 दिसम्बर 2017 से प्रारम्भ होने वाले सालाना मेले के लिये सर्वसुविधा के अनुरूप करने हेतु निर्देाशित किया । जिसमें रामलीला मैदान पर मिटटी डालकर मैदान को समतल करना , मोबाईल टॉयलेट उपलब्ध कराना , दुकानों के आवंदन हेतु चूने की लाईन डालना इत्यादि कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु नपा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया ।
