ब्यावरा। आरटीआई एक्टिविस्ट काउंसिल के अध्यक्ष सैयद खालिद कैस की सहमति से जिला राजगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती कंचन किशोर सोनी द्वारा आरटीआई एक्टिविस्ट काउंसिल जिला राजगढ़ इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की । निरंतर निष्क्रिय रहने के कारण ज़िला इकाई संगठन के उद्देश्य से विमुख होगया था । इस घोषणा के संगठन की जिला राजगढ़ इकाई में पदस्थ समस्त पदाधिकारियों की नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से समाप्त मानी जाएंगी।
जिला राजगढ़ इकाई में नवीन सदस्यों को शामिल करते हुए कार्यकारिणी का गठन अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में करते हुए घोषणा की संभावना है।
इस आशय की जानकारी आरटीआई एक्टिवेट काउंसिल की जिला राजगढ़ इकाई की अध्यक्ष श्रीमती कंचन किशोर सोनी ने दी।
