हरदा । लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज परिसर में स्वर्गीय श्री रमेश प्रसाद खरे की स्मृति में सबरंग महिला उद्यमी अवार्ड 2020 का आयोजन किया गया इसके प्रथम चरण में चाय पर चर्चा चयनित महिलाओं द्वारा की गई। जिसका वीडियो यूट्यूब पर वायरल किया गया इसके पश्चात द्वितीय चरण में टॉप टेन महिलाओं का चयन किया गया । जिसमें श्रीमती सरोज कुमारी जो कि ग्राम मोर घड़ी से हैं। श्रीमती पायल टेंभुर्णी कर टिमरनी से रश्मि बंसल हरदा से सोनाली अग्रवाल हरदा से विनीता बंसल हरदा से अनामिका बंसल हरदा भावना अग्रवाल टिमरनी किरण अग्रवाल हरदा ज्योति दुबे हरदा और ममता खंडेलवाल हरदा इत्यादि महिलाओं का चयन टॉप टेन में किया गया । जिसमें से महिला उद्यमी अवार्ड के लिए टॉप सिक्स महिलाओं को चयनित किया गया श्रीमती सरोज कुमारी ग्राम मोर घड़ी से श्रीमती अनामिका बंसल हरदा से श्रीमती ज्योति दुबे हरदा श्रीमती सोनाली अग्रवाल हरदा श्रीमती विनीता बंसल हरदा श्रीमती ममता खंडेलवाल हरदा इत्यादि महिलाओं को टॉप सिक्स में अगले राउंड चयनित किया गया और जो नहीं रहेंगे उनको यहां से विदाई दी गई और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया । श्रीमती किरण अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया श्रीमती भावना अग्रवाल को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया पायल टेंभुर्णी कर को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया रश्मि बंसल को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया अब अगले राउंड में एक विजेता को घोषित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ राजीव खरे श्रीमती मोना खरे एवं लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के समस्त सहयोगी टीचर्स का विशेष योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा।
हरदा से अमृत कौर की खास रिपोर्ट
