भोपाल । गत दिनों इंदौर में आग लगाने के बयान से सुर्खियों में आने वाले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किल बढ़ गई हैं । इंदौर संभागायुक्त निवास पर बिना अनुमति के धरने देने और धमकाने के मामले में तहसीलदार राजेश सोनी ने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा और विधायक रमेश मेंदोला सहित कई भाजपा नेताओं के खिलाफ संयोगितागंज थाने में धारा 144 का उल्लंघन करने एवं शांति भंग करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी है ।
