@सैयद ख़ालिद कैस की कलम से
भोपाल । कॉंग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामने वाले पूर्व केंद्रीय मन्त्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिये वर्तमान राजनैतिक माहौल मुनासिब नही लग रहा है । जहां कॉंग्रेस पार्टी के निशाने पर आए सिंधिया का जमकर चरित्र चित्रण किया जा रहा है वहीं भाजपा के घाघ उनको फूटी आंख भा नही । इधर कॉंग्रेस में जिस प्रकार तानाशाही और हठधर्मी स्वभाव का प्रदर्शन करने वाले सिंधिया की भाजपा में पूछ परख का आभाव और बड़े नेताओं की दूरी से साफ ज़ाहिर हो रहा है कि भाजपा के लिये सिंधिया जी उस गुड़ भरे हंसिए की तरह हैं जो ना उगला जा सकता है और ना निगला !
गत दिनों सोशल मिडिया पर अचानक वायरल हुई ऑडियो ने भी सिंधिया के लिये सिर दर्द पैदा कर दिया । अभी इस सिर दर्द से मुक्ति मिली नही थी कि वह अपनी माता जी सहित कोरोना के शिकार होकर अस्पताल पहुँच गये हैं । परन्तु यह जानकारी हुई है कि सिंधिया की दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आई है । 19को राज्यसभा के चुनाव है सिंधिया और कॉंग्रेस दोनो के लिये भारी टेंशन है । आज अचानक फ़िर एक धमाका हुआ और 50 लाख की लेनदेन के बाद अशोक नगर विधानसभा टिकट 2018 में सिंधिया और महिला पार्षद की बातचीत का ऑडियो वायरल होगया । कथित ऑडियो वायरल होने के बाद महिला पार्षद ने खोली ज्योतिरादित्य सिंधिया की पोल।
सुनिए उनकी ही ज़ुबानी
