भोपाल । आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एवं प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के द्वारा देश की जानी मानी मीडिया पर्सनालिटी विनोद दुआ और रवीश कुमार सहित अन्य पत्रकारों के खिलाफ़ मुकदमेबाजी के खिलाफ़ महामहिम राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर भोपाल को ज्ञापन सौंपा ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस एवं प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने देश भर मे पत्रकारों पर हो रहे हमलो , पुलिस प्रताड़नाओ एवं झूठे मुकदमे बाज़ी पर चिंता व्यक्त करते हुऐ वर्तमान काल को पत्रकारिता का आपातकाल निरूपित किया । जिस प्रकार पत्रकारों की आवाज़ को दबाने का कुचक्र संपूर्ण भारत वर्ष मे चल रहा है वह निंदनीय होकर चिंता का विषय है । स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता की अलख जगाने वाले पत्रकारों को जिस प्रकार शिकार बनाया जा रहा है वह इस बात का प्रमाण है कि भारत वर्ष मे केवल चाटुकार , बिकाऊ और सत्ता का संरक्षण प्राप्त मीडिया कारपोरेट घराने और उनके संरक्षण मे दलाली करने वाले कुबैर पुत्र ही पत्रकारिता कर पा रहे हैं , सत्य और वास्तविकता को उजागर कर जनमानस को न्याय और सुरक्षा दिलवाने वाले पत्रकारों को उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है । सबसे दुर्भाग्य की बात यह है कि अब न्यायापालिका की निष्पक्षता की प्रासंगिक हो गई है ।
