सतना| मध्यप्रदेश के सतना में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा अभी पहुंची भी नहीं है कि यह विवादों में घिरती नजर आ रही है। दरअसल,अमरपाटन मंडल भाजपा की बैठक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक कार्यकर्ता जेब से रुपए निकालकर मंडल अध्यक्ष को देते दिखाई दे रहा है। इसके बाद अध्यक्ष वह पैसा उपाध्यक्ष को देते दिखाई दे रहा है। सबकी आपस में तेज आवाज में बात चल रही है। चुनिंदा गाँव में सीएम की रथ यात्रा लाइ जाए इसके लिए यह पैसा वीरदत्त गांव का एक कार्यकर्ता दे रहा । वायरल हुए वीडियो में बीच-बीच में मजाक चल रहा है कि यदि सीएम साहब नहीं आये तो 20 का 40 हजार वापस करना होगा। वीडियो बनाने वाला भी कह रहा है कि यह वीडियो गवाही के लिए बनाया जा रहा है। बीच में सहकारी बैंक के अध्यक्ष भी आते हैं जिससे बताया जा रहा है कि पैसा दे दिया है। इस पर अध्यक्ष कहते हैं कि मंडल अध्यक्ष जाने और जिला अध्यक्ष जाने..मुझसे मतलब नहीं है।
उल्लेखनीय है कि 18जुलाई को सीएम की जन आशीर्वाद यात्रा सतना पहुंचेगी। उससे पहले ही यह वीडियो सामने आने से जिले की राजनीति में हड़कंप मच गया है| क्या नेता लोग इसमें भी पैसा खा रहे हैं| हालांकि इस मामले में बीजेपी जिला अध्यक्ष का कहना है कि वह सिर्फ चुहलबाजी का वीडियो है। पार्टी इस तरह का कोई भी चंदा नहीं कर रही।
दरअसल18 और 19 जुलाई को मुख्यमंत्री की जन आशीर्बाद यात्रा आनी है।18 को मैहर अमरपाटन रामपुर और सतना विधानसभा मे मुख्यमंत्री की चार सभाएं और रोड़ शो है। अमरपाटन मंडल अध्यक्ष पर अमरपाटन विधानसभा मे रोड़ शो के लेकर कथित आरोप लग रहे। यहां एक गुमनाम कार्यकर्ता मंडल अध्यक्ष से अपने गाँव बीरदत्त गाँव मुख्यमंत्री जी को रथ के साथ ले जाना चाह रहा है। मंडल अध्यक्ष और उनके करीबी कार्यकर्ता इसके बदले रिश्वत की माँग कर रहे और बसूल भी रहे। ये वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है, कार्यकर्ता पैसा भी दे रहा और मंडल अध्यक्ष की मैजूदगी में पैसा लिया भी जा रहा। बाकी राशी मुख्यमंत्री के गाँव पहुचने पर देने की बात भी बोली जा रही। इतना ही नही गारंटी भी दी जा रही कि यदि मुख्यमंत्री नही पहुचे तो राशी वापस दी जाएगी। इस कथित वीडियो को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के पूरे कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े किए है।
कांग्रेस प्रवक्ता का आरोप है कि इसी तरह पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी की भारत उदय यात्रा में भी सतना में पत्रकारों को रिस्वत दी गई थी और सरकार वेनकाब हुई थी अब मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है। वही इस विवाद पर भाजपा पशोपेश में है| भाजपा जिलाअध्यक्ष की माने तो ये वीडियो हंसी मजाक में बनाया गया है जो दिख रहा वो सच नही है। हालांकि अध्यक्ष जी का तर्क है कि पैसा का लेनदेन खुले में कोई नही करता और रूट चार्ट प्रदेश और जिला से तय होता है मंडल से नही। वही इस पूरे मामले को लेकर सतना सांसद का कहना है कि मुझे इस बारे में कोई जानकारी नही है।
( समाचार की प्रमाणिकता का इस न्यूज़ पोर्टल से कोई सम्बन्ध नहीं है )
