” माल ए मुफ़्त , दिल ए बेरहम , यह बात मप्र की शिवराज सरकार पर सटीक बैठती है ”
भोपाल । कर्ज के बोझ से लदी सरकार आय के स्रोत बनाने की जगह जनता का रुपये की जमकर होली खेल रही है । जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर करोड़ों के वाहन पर विराज कर करोड़ों की आहुति देने वाले शिवराज मामा अपने खोते जनाधार को बचाने के नित नये नये कारनामे अंजाम दे रहे हैं । अब बच्चों के स्कूल बैग पर भी नजर आएंगे मुख्यमंत्री चौहान!
इस योजना में करीब 224 करोड़ रुपए खर्च होंगे और अभी 8वीं क्लास तक के बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब प्रदेश के बच्चों के स्कूल बैग पर भी नजर आएंगे. दरअसल, चुनाव से पहले शिवराज 8वीं क्लास तक के बच्चों को सरकार बैग बांटने की तैयारी में हैं. सरकार करीब 1.12 करोड़ बच्चों को बैग बांटेगी।
बताया जा रहा है कि इस योजना में करीब 224 करोड़ रुपए खर्च होंगे और अभी 8वीं कक्षा के बच्चों को इस योजना में शामिल किया गया है.।
इससे पहले तस्वीरों के सिलसिले में सरकार द्वारा यह ऐलान किया गया था कि उज्ज्वला योजना में बंटने वाले गैस चूल्हों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की औऱ तीर्थ दर्शन योजना में शिवराज सिंह चौहान की फोटो लगाई जाएगी. इसके मुताबिक उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले गैस चूल्हों में पीएम मोदी के फोटो लगेंगे. सरकारी खर्चे पर तीर्थ करने वाले लोगों को मुख्यमंत्री की तस्वीर वाली फोटो दी जाएगी.इस मामले में राज्य सरकार का कहना है कि केन्द्र औऱ राज्य सरकार की योजना में पीएम सीएम के फोटो लगने पर किसी को एतराज़ नहीं होना चाहिए. इसके पहले शिवराज सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना में पीएम मोदी औऱ सीएम शिवराज की तस्वीर वाली टाइल्स के इस्तेमाल पर सुर्खियों में आई थी.खाद्य मंत्री के बिगडे बोल
सरकार के खाद्य मंत्री ओम प्रकाश ध्रुवे ने कहा कि सरकार बीजेपी की है. ये योजनाएं भाजपा की हैं. उनकी ब्रांडिंग नहीं करेंगे तो क्या राजीव गांधी का करेंगे। कॉंग्रेस ने किया विरोधखाध्य मन्त्री द्वारा दिये गये बयान की निंदा करते हुये कॉंग्रेस नेता सैयद खालिद कैस ने कहा मन्त्री धुर्वे को अक्ल का अजीर्ण होगया है , वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतं रत्न , अमर शहीद राजीव गांधी जी का अपमान कर रहे है । शिवराज सिँह और उनका मन्त्री मंडल तो दूर भारत का प्रधान मन्त्री नरेंद्र दामोदर मोदी भी राजीव गाँधी की उपलब्धियों की बराबरी नहीं कर सकते । शिवराज घोषणावीर है और अपने घटते जनाधार को क़ायम करनें के नित नये नये शगूफे कर रहे हैं । महिला अपराध में पहला स्थान प्राप्त किये मप्र को स्वर्णिम मप्र का झूठा मुखौटा पहनाने के अलावा शिवराज सरकार कुछ नहीं कर सकती ।