अटल ज्योति 3 दिनों से हो रही गुल खुजनेर विद्युत वितरण केंद्र के रोजडखुर्द गांव का मामला
राजगढ़ -खुजनेर विधुत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले रोजड खुर्द ग्राम में 3 दिनों से गांव की आधी आबाधी की लाइट ट्रांसफार्मर फेल होने से बंद पड़ी हुई है।
गांव के किसानों द्वारा ट्रांसफार्मर को कल पचोर डिविजन से बदलवा कर ले आए हैं लेकिन सेक्टर लाइमेन लापरवाही बरतने से बाज नही आ रहे है लाइनमैन लक्ष्मीनारायण पुष्पद और अवधेश दोनों ग्रामीणों को ऐसे ही चलता बना रहे लाइनमेन पुष्पद द्वारा ग्रामिणो को झासा दिया कि आज शाम तक लाइट चालू कर देंगे लेकिन बाद मे पुष्पद ने मोबाईल ही बंद करलिया है ओर ट्रांसफार्मर अभी तक नहीं चढ़ाया गया है वही J.E. शिवांश त्रिपाटी से बात की गई तो उन्होने भी इसमे रूची नही दिखाई
जेई खुजनेर का कहना है कि एक दिन रुक जाओ करवा देंगे मामले को अगर गोर से देखा जाए तो यहां पर चाटुखेडा सबस्टेशन में आने वाले कई गांव फाल्ट हो जाने पर कई दिनों तक अंधेरे मे रात गुजारने को मजबूर हो जाते है लेकिन समय पर फाल्ट भी ठीक नहीं किया जाता है और गांव वालों की मदद के बिना बिजली विभाग के फिल्ड कर्मचारी लाइमेन काम करने मे रूची नही दिखाते है
रोजड खुर्द में दो ट्रांसफार्मर ही है जो आबाधी के हिसाब से वोल्टेज कम पडता है बिजली विभाग के अधिकारियों की मानें तो उनका कहना है कि रोजड खुर्द गांव में 4 डीपीओ का प्रपोजल भेज दिया है और अल्टास कंपनी का ठेका हुआ है लेकिन कई दिनों के बाद भी या किसी ठेकेदार ने कोई रुचि नहीं दिखाइए और ग्रामीण आज भी घरेलू बिजली के लिए परेशान है।ओर अंधेरे मे जीवन यापन करने को मजबूर है।
राजगढ़ से बिरमपुरी गोस्वामी
