नए नियमों का सीधा फायदा डेबिट कार्ड धारक को मिलेगा।
जनवरी से डेबिट कार्ड से शॉपिंग करना आपको सस्ता पड़ेगा। नए नियमों का सीधा फायदा डेबिट कार्ड धारक को मिलेगा। गवर्नमेंट ने डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया है। नए साल से डेबिट कार्ड से 2 हजार रुपए तक का ट्रांजैक्शन करने पर कोई फीस नहीं देनी होगी। मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) डेबिट कार्ड के साथ ही BHIM और UPI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा। कैबिनेट के निर्णय के मुताबिक, बैंकों को यह भुगतान 2 सालों तक गवर्नमेंट करेगी।
MDR चार्ज क्या होता है
MDR वह चार्ज होता है जो बैंक डेबिट/क्रेडिट कार्ड सर्विस प्रोवाइड करने पर मर्चेंट से वूसल करता है। जो भी मर्चेंट प्वाइंट ऑफ सेल (PoS) का यूज करते हैं, उन्हें यह चार्ज देना होता है। मर्चेंट यह चार्ज अभी तक कस्टमर से वसूल रहे थे। कस्टमर विरोध करते थे तो मर्चेंट कहते थे कि हम हमारे प्रॉफिट में से यह चार्ज नहीं देंगे। इसीलिए नया बदलाव आम लोगों को राहत पहुंचाएगा।
