झारखंड-प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला परिसर से जुलूस निकाला जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष बरतू करमाली ने किया। इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सदन के अंदर असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हुए राज्य की जनता का अपमान किया है। इसके लिए मुख्यमंत्री को माफी मांगना चाहिए, नहीं तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। इसके बाद डीवीसी चौक में पुतला दहन किया गया। मौके पर जिला सह सचिव राजमोहन महतो, रामरतन करमाली, कपिल महतो, फखरूदीन अंसारी, करन नायक, ललित टुडू, बाबूराम मुर्मू, बिनय बेसरा, हेमंत मुर्मू, नंदकिशोर मूर्मू, दुर्गाचरण हेंब्रम, रामकुमार बेदिया, आलम अंसारी, सतीश मुर्मू, जागो मांझी, जितराम सोरेन, कालीदास मूर्मू, संदीप कुमार टुडू आदि मौजूद थे।
