छतरपुर। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने कोरोना के प्रभाव से जनता को बचाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। वहीं अति आश्यक सेवा दूध, किराना, फल-सब्जी की दुकानों को छोडक़र सभी शहर के प्रतिष्ठानों को मात्र 4 घण्टे ही खोले जाने के निर्देश व्यापारियों को दिये हैं लेकिन देशी व विदेशी शराब की दुकानों को खोलने या बन्द न करने के कोई निर्देश न दिये जाने से कोरोना के फैलने की सबसे ज्यादा आशंका शराब के प्रतिष्ठानों से ही है। होटल, खाद्य पदार्थो के प्रतिष्ठानों के साथ ही शराब की इन दुकानों में दिनभर तरह-तरह के खरीददार आते हैं जो न केवल मजदूर होते बल्कि सामान्य व उच्च परिवार के लोग भी होते है शराब की दुकानों के लिए कोई निर्देश न होने से शहर में तरह-तरह की चर्चायें सरगर्म है।
