- सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री एसएस चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मंगल सिंह ठाकरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनोज मिश्रा एवं थाना कोतवाली , मण्डी, यातायात सीहोर एवं थाना अजाक, शक्ति स्क्वाड के समस्त स्टाफ ने उपस्थित होकर इस जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री एसएस चौहान ने बताया कि जैसा कि आप सभी लोग यह जानते हैं कि कोरोना वायरस (कोविड 19) को लेकर के शासन-प्रशासन के द्वारा लोगों में जागरूकता का लगातार प्रचार किया जा रहा है और बहुत से सार्वजनिक स्थानों को बंद किया गया है. इन सब के बाद भी हम पुलिस के साथियों को पुलिस से संबंधित ड्यूटी लगातार किया जाना है. हमारे द्वारा लगातार सार्वजनिक स्थान और लोगों के बीच ड्यूटी के जाने के कारण कोरोनावायरस से संक्रमित न होने के संबंध में पुलिस कर्मचारियों एवम अधिकारियों को जागरुक होने की अत्यधिक आवश्यकता है।
Dr प्रभाकर तिवारी के द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में जानकारी दी और पुलिस ड्यूटी करते हुए किस प्रकार से इससे बचाव किया जा सकता है इसके बारे में सभी पुलिस कर्मियों को जागरूक किया इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का समाधान कारक जवाब भी दिया ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर ने सभी थाना प्रभारी को लगातार रोल कॉल में तथा प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को व्यक्तिशः कोरोना वायरस के संक्रमण के संबंध में जागरूक करें और उन्हें किस प्रकार ड्यूटी के दौरान इसके संक्रमण से बचाव करना है उसके उपाय बताये जाने के निर्देश दिए गए हैं ।
उक्त कार्यक्रम के अवसर पर जिला चिकित्सालय से Dr प्रभाकर तिवारी, नर्सिंग स्कूल प्रमुख श्री केएल शर्मा एवं श्री अनंत जी सहित 112 अधिकारी व कर्मचारियों ने उक्त जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया ।
