खेमराज चौरसिया विशेष प्रतिनिधि की खबर
भोपाल – : वाहन नम्बर MP16C9808 अल्ट्रो कार में आरोपी पप्पू पटेल उर्फ धर्मसिंह पटेल 20 पेटी अवैध शराब जिसकी कीमत 60 हजार रुपये है कि तस्करी कर रहे थे ,छतरपुर के राजनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अल्ट्रो कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
लेकिन गिरफ्तारी के वावजूद आरोपी शराब की पेटियों को इधर उधर करता रहा,जब यह बात राजनगर टीआई के डी सिंह से मीडिया ने पूछी तो टीआई साहब आग बबूला होकर मीडिया को अपनी खाकी बर्दी को रोब दिखाने लगें,” बोले यह मेरा थाना है , तुमसे पूछकर काम नही करना है , तुम लोगों से कानून सीखने की जरुरत नही है ,जितना बोला जाए उतना सुना ज्यादा नियम कानून बताये तो तुम लोगों की हड्डी तोड़कर थाने में बंद कर देगें ।””
मीडिया कर्मी को टीआई थाने में पुलिस कर्मियों के बीच धमकी देता रहा ,और निहत्थी मीडिया सब सुनती रही ।यह कहे जाने पर कि मीडिया देश हित एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी जान हथेली पर रखकर अपना धर्म निभाती है – जनता के नौकर अधिकारी कानून से ऊपर जा बैठे है , इन गुनहगार अधिकारियों पर आखिर कार्यवाही कब होगी ? इसका जवाब देने के बजाय टी आई के डी सिंह की खामोशी कई सवाल छोड़ गई ।
