भोपाल । आरिफ मसूद फेन्स क्लब के तत्वावधान मे आज बुधवारा चार बत्ती चौराहे पर सीरिया मे हो रहे हमलो मे मासूम बच्चो की निर्शंस हत्या के विरोध मे एक दिवसीय धरना का आयोजन पूर्व प्रवक्ता मप्र कॉँग्रेस कमेटी आरिफ मसूद की मौजूदगी मे हुआ ।
अपने उदबोधन मे आरिफ मसूद ने कहा कि सीरिया मे जो हो रहा है वह शर्मनाक है , हम ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से माँग करते हैं कि वह हस्तक्षेप करे और सयुक्त राष्ट्र महासभा पर दबाव डाले कि सीरिया मे हो रहे हमलो को रोका जाये मासूम बच्चो की निर्मम हत्याओ को रोककर शाँति बहाली की पहल करे ।
धरने का सन्चालन क्लब के अध्यक्ष अब्दुल नफीस ने किया । इस अवसर पर पार्षद रफीक अहमद , पार्षद शहवर मंसूरी के अलावा सेंकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया ।