ग्वालियर/शनिवार को बहोड़ापुर पुलिस को सूचना मिली कि शब्दप्रताप आश्रम के पास एक युवक अपने मोबाइल से भड़काऊ पोस्ट डाल कर सौहाद्र् खराब करने की कोशिश कर रहा है जिसका स्क्रीनशॉट भी पुलिस को भेजा गया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को गिरफ्तार किया जिसका नाम दिनेश सिंह चौहान पुत्र प्रभु दयाल उम्र 27 साल निवासी शब्द प्रताप आश्रम बताया गया किसी युवक की जेब की तलाशी ली गई तो उसमें एक मोबाइल निकला जिसमें हिंदू सेना नाम के व्हाट्सएप ग्रुप पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पाए गए जिसके चलते युवक पर धारा 153(ख),188 ता.हि. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में किया गया।
