भिवानी। हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी और गायक वीरपाल खरकिया की कुछ फोटो पहली बार सामने आई हैं। इन फोटो में वीरपाल, डांसर सपना के बेहद नजदीक नजर आ रहे हैं। फोटो कुछ साल पुरानी है लेकिन अब सामने आई तो वायरल हो गई। बता दें कि सपना चौधरी वीरपाल को अपना गुरु मानती है। सपना चौधरी ने सिंगिंग वीरपाल से ही सीखी थी। ये फोटो उसी दौरान की हैं। फोटो में सपना और वीरपाल ने कुछ भी बोलने से मना कर दिया है। वीरपाल हरियाणवी सिंगर हैं और पहले सपना चौधरी के साथ स्टेज पर नजर आते थे।
– साल 2017 के आखिर में गूगल ने ईयर इन सर्च 2017 की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में गूगल ने उन किवर्ड को जगह दी है जो सबसे ज्यादा बार गूगल पर सर्च किए गए हैं।
– इनमें ओवरआल, एंटरटेनर, मूवी, सॉन्ग और न्यूज के नाम से अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। इसी एक कैटेगरी एंटरटेनर में सपना चौधरी तीसरे नंबर पर है।
– एंटरटेनर कैटेगरी में पहले स्थान पर फिल्म स्टार सनी लियोन, दूसरे स्थान पर बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्शी खान और तीसरे स्थान पर सपना चौधरी है।
सपना को बॉलीवुड में मिली फिल्म
– बिग बॉस 11′ में धमाल मचाने के बाद हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के हाथ एक फिल्म लगी है। फिल्म का नाम ‘नानू की जानू’ है।
– फिल्म के हीरो अभय देओल हैं। फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज हो सकती है।
– इससे पहले सपना चौधरी ने “जर्नी अॉफ भांगओवर” में भी एक आइटम सॉन्ग किया है। यह फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म के डायरेक्टर महेंद्र सिंह सनिवाल हैं, जो हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले हैं।
कौन हैं सपना
– सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे।
– 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी सपना के कंधों पर आ गई।
– सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। बड़ी बहन की शादी भी सपना ने अपने दम पर की।
