प्रधानमंत्री स्वाभिमान निधी के लोन वितरण में भी गंभीर लापरवाही भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक महाराजपुर।
मध्यप्रदेश //छतरपुर जिले की महाराजपुर तहसील अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रभारी द्वारा प्रधानमंत्री स्वाभिमान निधी के अंतर्गत मिलने वाला ₹10,000 के लोन वितरण के लिए केंद्र सरकार ने स्कीम बना दी एवं सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार इसके लिए शनिवार का दिन विशेष कर सुनिश्चित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाने के लिए बैंकों एवं नगरपालिका कर्मचारियों को आदेशित भी किया है।
लेकिन मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की महाराजपुर कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक ब्रांच मैनेजर की लापरवाही देखी गई नगर पालिका कर्मचारी तो भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में आज सुबह से ही उपस्थित हो गए पर भारतीय स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर महोदय बीके चौधरी जी नजर नहीं आए लोन के लिए बुलाए गए हितग्राही इंतजार करते रहे।
इस संबंध में जब महोदय से फोन पर जानकारी चाहिए तो साहब भड़क गए एवं अपने कुछ अनुयायुयो को बुलाकर जानकारी देने की जगह बत्तमीजी भरी बात पर उतर आए चपरासी से ब्रांच की चैनल का का ताला भी लगवा लिया लगे हाथ पुलिस को भी बुला लिया।
नगरपालिका महाराजपुर में इस स्कीम के तहत भारतीय स्टेट बैंक में लगभग 262 हितग्राही के आवेदन है तो वही बैंक ऑफ बड़ौदा में इनकी संख्या 366 के लगभग है 041 आवेदन मध्यांचल बैंक के भी हैं।पर यह जानकारी नहीं मिल पाई कि कितने हितग्राहियों को केंद्र सरकार के इस स्कीम का लाभ अभी तक मिल गया है।
केंद्र सरकार की इस योजना में लापरवाही बरत रहे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक महोदय बीके चौधरी को मेरे द्वारा समय 1:05 लगभग पर कॉल किया गया था वह ब्रांच में उपलब्ध नहीं थे ब्रांच में आते ही महोदय के कर्मचारियों द्वारा चैनल में ताला डाल दिया गया एवं पुलिस को भी बुलाकर मुझे जानकारी देने की जगह धमकाने जैसा कृत बेहद निंदनीय है।
भारतीय स्टेट बैंक के महाराजपुर ब्रांच में लगे सीसी टीवी कैमरों की वीडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच होनी चाहिए जिससे इस बात का खुलासा तो हो ही जाएगा कि आखिर पुलिस को क्यों बुलाना पड़ा।
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा महाराजपुर की खबर प्रकाशित करना या जानकारी एकत्रित करने पर अधिकारी निर्दोषों को भी किस तरह फंसाने का काम करते हैं इसका अंदाजा आज मुझे लगा।
वैसे यह घटना आज दिनांक 27.02.2021 शनिवार समय 11:00 बजे सुबह से 02:30 बजे दोपहर की बीच की है वीडियो फुटेज में स्पष्ट हो जाएगा कि आखिर भारतीय स्टेट बैंक की महाराजपुर ब्रांच में ऐसा क्या चल रहा है जिस वजह से वहां पर पुलिस को बुलाना पड़ा।
भारतीय स्टेट बैंक के क्विस्क संचालक के विरुद्ध एक खाते धारक ने मैनेजर को आवेदन देना चाहा पर यह हो ना सका मैं भी उसके साथ था पुलिस बुलाने के बाद भी साहब ने आवेदन नहीं लिया साहब आग बबूला हो गए।
वैसे सूचना के अधिकार में भी महोदय द्वारा भेजी गई जानकारी पूर्णता गलत है जो कि क्विस्क बैंक संचालकों की है।
कुछ मामलों में महोदय द्वारा कुछ खाते धारकों के खातों से बिना स्वीकृति पैसे भी निकालने एवं जमा करने की बात सामने आई तो कुछ खाते धारको ने तो दिनांक 28,01, 2021 को लिखित आवेदन पत्र पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर महोदय को विधिवत आपराधिक मामला दर्ज करने के लिए आवेदन तक दे दिया है।.
.✍MP//छतरपुर/ महाराजपुर:-खेमराज चौरसिया(आर टी आई कार्यकर्ता )@9893998100
