जबलपुर /भोपाल । मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद (स्टेट बार कौंसिल मप्र ) के अधीनस्थ विभिन्न समितियों के आज चुनाव सम्पन्न हुये ।
परिषद के अतिरिक्त सचिव (प्रशासन ) श्री राजेन्द्र जैन के अनुसार कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष म्रगेंद्र सिँह , नामांकन समिति के अध्यक्ष आर के सिँह सैनी , अपील समिति के अध्यक्ष भूपनारायण सिँह , मान्यता समिति के अध्यक्ष जगन्नाथ त्रिपाठी तथा नियम निर्माण समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा चुने गये ।
भोपाल से कोई नहीं
स्टेट बार कौंसिल में 25 सदस्यीय कार्यकारिणी में भोपाल से 03 सदस्य विजय कुमार चौधरी , महबूब अंसारी तथा राजेश व्यास हैं । पिछले कई बार से कार्यकारिणी समिति अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ही चुने जाते थे , इस बार उनके स्थान पर मृगेन्द्र सिँह को चुना गया । भोपाल अभिभाषक संघ के यशस्वी अध्यक्ष राजेश व्यास भी समितियों से बाहर हैं ।
राजस्व अधिवक्ता कल्याण परिषद द्वारा उपरोक्त समितियों के अध्यक्षगण को निर्वाचित होने पर बधाई प्रेषित की ।
