भोपाल । राजधानी के सीमावर्ती जिले सीहोर के ग्राम बरखेड़ा देव चौकी थाना दोराहा निवासी प्रकाश वल्द मुँशीलाल अहिरवार ने आज पुलिस महानिरीक्षक जयदीप प्रसाद को लिखित शिकायत मेँ थाना प्रभारी दौराहा उप निरीक्षक कैसर राजपूत पर अपनी नाबालिग बेटी(15वर्ष ) को बैचने वालो को संरक्षण का आरोप लगाया ।
क्या है मामला
प्राप्त जानकारी अनुसार पीड़ित पिता ने हमारे प्रतिनिधि को बताया कि उसकी अनुपस्थित मे 06जून 2018 को उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण हुआ था जिसकी उसके द्वारा 07जून को थाना दौराहा मे एफआईआर कराने पर रामदास वल्द श्यामलाल को गिरफ्तार किया और नाबालिक बच्ची बरामद कर पीड़ित को सीहोर न्यायालय मे सौंप दिया । आवेदक का कहना है कि थाना प्रभारी दौराहा ने लेनदेन पर मामला कमज़ोर बनाया , लड़की का मेडिकल व उसके माता पिता के कथन भी नही लेकर भगा दिया ।
पीड़ित पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की को उसके रिश्तेदार जमना , अजोद्दी एवम भोलाराम अपने साथ अपने घर ले गये तथा उन्होने लड़की का रुपये 60हज़ार मे सौदा कर दिया । जब आवेदक ने उनके घर जाकर देखा तो उसको बताया गया कि लड़की की शादी कर दी गई है ।
पुलिस अधीक्षक सीहोर को शिकायत की
पीड़ित ने जब थाना प्रभारी दौराहा कैसर राजपूत को रिपोर्ट करनी चाही तो उनसे रिपोर्ट लिखने से इंकार करते हुये यह कह कर थाने से भगा दिया कि ज्यादा बोलोगे तो तुम पर ही मुकदमा बना दूँगी । पीड़ित ने 20/06/2018को पुलिस अधीक्षक सीहोर राजेश चन्देल को लिखित शिकायत की , परन्तु कोई कारवाई नही होने पर आज भोपाल आकर पुलिस महानिरीक्षक को लिखित शिकायत कर न्याय की माँग की ।
