राजकोट । क्रान्तिकारी पत्रकारोँ के अखिल भारतीय संगठन ” अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति पंजीकृत”के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कलावाडिया ने आज राजकोट गुजरात से राष्ट्रीय कार्यालय मे सम्पन्न प्रेस वार्ता मे बताया कि आज संगठन की राष्ट्रीय कमेटी का पुनर्गठन उपराँत नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी ।
लगभग 20राज्यों मे अपनी टीम के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग के एक मात्र उद्देश्य के साथ निरंतर पत्रकार हित मे कार्य करने वाले राष्ट्रीय संगठन अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति द्वारा भोपाल मप्र , चोटिला गुजरात, बिलासपुर छत्तीसगढ़ , कुशीनगर उत्तर प्रदेश मे राष्ट्रीय सम्मेलनो के माध्यम से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने पर बल दिया । आगामी 30सितम्बर को बिहार मे राष्ट्रीय सम्मेलन प्रस्तावित है ।
