अजमेर -गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में 25 जनवरी को अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा साहब की दरगाह के बाहर एक तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में गणमान्य लोगों के साथ-साथ मदरसों के बच्चों ने भी भाग लिया। मुस्लिम बच्चों ने हाथ में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। ऐसे में दरगाह के बाहर पूरा क्षेत्र देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया। दरगाह में बाहर से आए जयरीन ने भी तिरंग रैली की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश गौरा, दरगाह क्षेत्र के डीएसपी ओम प्रकाश मीणा, खादिमों की संस्था सैयद जादगान के अध्यक्ष अब्दुल चिश्ती, सचिव डाॅ. अब्दुल जर्रार चिश्ती, दरगाह नाजिम आईबी पीरजादा, खादिम शेखजादा जुल्फिकार चिश्ती, मौलाना अयबू कासमी, अजयमेरु प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रताप सनकत, वरिष्ठ पत्रकार सुरेश कासलीवाल, आरिफ कुरैशी आदि मौजूद थे।
रैली के आयोजन हाजी मोहम्मद मेहमूद खान और नवाब हिदायतउल्ला ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों से स्वाधीनता और गणतंत्र दिवस पर तिरंगा रैली की जा रही है। इस रैली के माध्यम से बच्चों को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया जाता है। इस रैली में मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे खासतौर से भाग लेते हैं।
