बाराबंकी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एवं पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस सूत्रोें ने आज यहां बताया कि श्री योगी के खिलाफ दिये गये आपत्तिजनक बयान के बाद युवा वाहिनी के जिला प्रभारी रवि सिंह ने पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत के विरुद्ध बाराबंकी के दरियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
गौरतलब है कि पूर्व सांसद ने 20 जनवरी को दरियाबाद में आयोजित समारोह में श्री योगी को आरोपी बाबाओं से जोड़कर विवादित बयान दिया था।
-आरोपी बाबाओं के साथ लिया था ‘योगी’ का नाम
-दो माह पूर्व बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए हैं पूर्व सांसद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम आरोपी बाबाओं से जोड़कर बोलने के विवादित बयान को लेकर पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत के खिलाफ दरियाबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमे के वादी ¨हदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी रवि ¨सह हैं। रवि ¨सह ने तहरीर में कहा है कि पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत ने अपने अमर्यादित बयान से पूरे देश की जनभावना को आहत किया है।
दो माह पूर्व बसपा छोड़ सपा में शामिल हुए पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत ने 20 जनवरी को दरियाबाद कस्बे में कंबल वितरण समारोह के दौरान विवादित बयान दिया था। दुष्कर्म जैसे आरोपों में जेल में बंद बाबा राम रहीम, बाबा आशाराम व बाबा परमानंद आदि के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर प्रदेश सरकार के कार्यों की आलोचना की थी। हालांकि बाद में कमला ने कहा कि उन्होंने योगी के खिलाफ कोई अमर्यादित टिप्पणी नहीं की। यह जरूर कहा कि आरोपी बाबा भाजपा के समर्थक रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व सांसद कमला प्रसाद रावत के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी कर जनभावना को आहत करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना हल्का दरोगा अवधेश यादव को सौंपी गई है।
