राजकोट -गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में वोटरों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू होने से पहले ही कई जगह लोग पोलिंग बूथों पर लाइनों में खड़े नजर आए। दिन आगे बढ़ने के साथ यह भीड़ बढ़ती दिख रही है। भरूच में तो एक जोड़ा शादी की रस्म से ठीक पहले मतदान के लिए पहुंचा। राजकोट में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने सुबह-सुबह मतदान किया।
