अहमदाबाद/राजकोट -मोटाभाई कहे जाने वाले गुजरात के आध्यात्मिक गुरु रमेश ओझा ने हाल ही में अपने अनुयायियों से कहा था कि ‘जीएसटी कुछ महीनों की ही समस्या है।’ देश हित में पीएम मोदी को समर्थन करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा था, ‘जब कोई ट्रेन ट्रैक बदलती है तो धीमी हो जाती है और थोड़ा शोर भी बढ़ता है। ऐसे में आपको कहना चाहिए कि ठीक है, हम आपके साथ हैं क्योंकि वह शख्स हम लोगों के लिए ही काम कर रहा है।’ उन्होंने पीएम मोदी को देश की बेहतरी के लिए काम करने वाला नेता बताया था। देश का सबसे रईस अंबानी परिवार भी ओझा के अनुयायियों में से एक है।
