मुजफ्फरनगर-.यहां एक 16 साल की नाबालिग को किडनैप कर उसके साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है, ”हथियारों के बल पर 4 दबंगों ने मुंह दबाकर पीछे से पकड़ा और घसीटते हुए ले गए। इसके बाद बारी-बारी से गलत काम किया।” चीखें सुनते-सुनते पीड़िता का मामा मौके पर पहुंचा और आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की तो तमंचा दिखाकर भाग निकले।
– मामला शाहपुर थानाक्षेत्र के बसधाड़ा गांव का है। यहां 16 साल की नाबालिग 19 दिसंबर को 5 बजे पानी भरने घर से बाहर निकली।
– पीड़िता का आरोप है, ”हथियारों के बल पर पीछे से आकर 4 लोगों ने दबोच लिया। मुंह दबाकर घसीटते हुए छप्पर पर ले गए।”
– ”एक ने मेरे हाथ पकड़े और बारी-बारी से उन्होंने गलत काम किया। किसी तरह शोर मचाकर मदद के लिए आवाज लगाई।”
– वहीं, पीड़िता के मामा का कहना है, ”मैं सो रहा था, तभी एक लड़की की चीखें सुनते हुए मौके पहुंचा। दो लड़के गलत काम कर रहे थे, उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो दबंगों का नकाब हट गया।”
– ”तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए, उसमें से दो लोग का चेहरा पहचान लिया है। जब शॉल हटाकर देखा तो मेरी ही भांजी थी।”
क्या कहना है पुलिस का ?
– पुलिस उपअधीक्षक बुढाना का कहना है, ”पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों आजम पुत्र इकबाल, असजद पुत्र मुकर्रम, सादाब पुत्र अहसान उर्फ़ छंगा निवासीगण बसधाड़ा और अज्ञात एक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।”
