बृजेश खण्डेलवाल की रिपोर्ट
आम्बुआ :- विधानसभा चुनाव के एक सप्ताह पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा आनन-फानन मे आंबुआ से सेजवाड़ा तक डामरीकरण किया गया । मगर साइड की पट्टी पर चिकनी मिट्टी डाल दी गयी थी । जिसका पुर्व मे भी समाचार प्रकाशित किया गया था ।एवं पुलिया पुरानी होने से जर्जर स्थिति में है जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। नतीजन शुक्रवार को हाईस्कुल कालुवाट के ठीक सामने पुलिया पर एक डम्पर आरजे 03 जी ए 5260 का सन्तुलन बिगड़ने से पुलिया को तोड़कर लटक गया । यही नही उसी के पास साइट पट्टी खराब होने के कारण ट्राला क्रमांक mh18 BA 0 319 भी वही पर ढस गया ।इन दुर्घटना के घटित होने पर कई घन्टो आवागमन अवरूद्ध हुआ ।
ज्ञात रहे डंपर को जेसीबी की मदद से निकाल दिया गया जिससे आवागमन शुरू हो गया मगर ट्राला समाचार लिखे जाने तक वहीं पर फंसा पड़ा था।
जर्जर पुलिया से दुर्घटना की सम्भावना
आम्बुआ से भाबरा तक की सड़क का तो डामरीकरण हो गया मगर यहॉ कि सभी पुल-पुलिया वही पुरानी व जर्जर स्थिति मे है । ग्राम टेमाची का पुराना पुल व टर्निंग पाईंट होने पर यहा पर भी आये दिन दुर्घटनाऐ होती रहती है ।ग्राम कालुवाट जहॉ पर यह दो अलग-अलग दुर्घटना हुई है । उस पुलिया के आसपास बड़े-बड़े गड्डे हो गये है यह पुलिया कभी भी धराशाही हो सकती है ।
बच्चो की जान को भी खतरा है
दुर्घटना स्थल के पास ही हायर सेकेन्ड्री, हाई स्कुल, माध्यमिक स्कुल संचालित होती है ।इसी के पास मे कन्याओ का छात्रावास भी है और यहॉ कि बालिकाऐ भी अध्ययन करने उसी मार्ग से आना-जाना करती है ।समय रहते शासन-्रशासन ने इस और ध्यान नही दिया तो निश्चित भविष्य मे बड़ी घटना होने का अंदेशा है ।
इनका कहना है –
कालुवाट के पुर्व सरपंच कुवरसिह ने बताया कि कालुवाट सहित आसपास के सेकड़ो आदिवासी बच्चे यहा पर पढने आते है ।पुलिया के पास जमीन ढस गई है जिससे बड़ा हादसा हो सकता है ।
