बिहार की अवाम सूबे की तरक्की के लिए वोट करेगी – उलमा बोर्ड
वोट फीसदी में इज़ाफ़ा के साथ वोट के बिखराव को रोकने की भी ज़िम्मेवारी
नयी दिल्ली। ऑल इंडिया उलमा बोर्ड बिहार विधान सभा चुनाव को बड़ी संजीदगी से देख रही है जिस तरह बीते पंद्रह दिनों मेंसियासीपार्टियों के गठबंधन की सूरतें सामने आयीं हैं इससे मौक़ापरस्त सियासत की बू आती है। उलेमा बोर्ड के महासचिव अल्लामा बुनयी हसनी ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा है कि बिहार चुनाव में निति सिद्धांत की कमी देखी जा रही है इससे वोट के बिखराव का अंदेशा है। जिसे हम बेहतर नहीं समझते वहीँ दूसरी तरफ अवाम भी पूरी तरह दिग्भर्मित हैं । उलमा बोर्ड ऐसा कतई नहीं चाहती है। जम्हूरियत को ज़िंदा रखना हर हिन्दुस्तानी का कर्तव्य है इसलिए हमें वोट के बिखराव को रोकना है। उलमा बोर्ड जहाँ वोट की फीसदी बढ़ाने पर काम कर रही है वहीँ बिखरते वोट को रोकने का भी दायित्व समझती है हम बेहतर उम्मीदवार और विकासशील पार्टी के जीत के हिमायती हैं जनता बखूबी समझती है ज़रूरत पड़ी तो उलमा बोर्ड निशानदेही भी करेगी हम उज्ज्वल बिहार व विकासशील बिहार के पक्ष्धर हैं जो जिन्ना की सियासत को कभी स्वीकार नहीं करता और न बिहार में ऐसी सोंच को पनपने देगा बिहार में बेहतर सियासी फ़िज़ा बनाना हमारी ज़िम्मेवारी है।
