मुंबई इसीलिये हमेशा बोलने के लिये मूह खोलने मे भी दिक्कत होती थी..डर रहता होगा की कही गालो से बोटोक्स बाहर ना जाय…जो भी हो…भगवान आत्मा को शान्ती दे…
दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी का शनिवार रात दुबई में कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। अपनी चहेती ‘चांदनी’ को खो देने से न सिर्फ बॉलिवुड की हस्तियां बल्कि फैन्स भी शोक में डूब गए। जिस समय श्रीदेवी की मौत हुई उस समय वह होटेल के अपने कमरे में अकेली थीं। हालांकि अब सूत्रों के हवाले से यह खबर मिल रही है कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं बल्कि किसी और वजह से हुई है। दुबई में श्रीदेवी का पोस्टमॉर्टम पूरा, परिवार को कल सौंपा जा सकता है पार्थिव शरीर,इससे पहले संजय कपूर ने बयान दिया था कि उन्हें दिल की कोई बीमारी नहीं थी। अब यह बात सामने आ रही है कि श्रीदेवी ने कई कॉस्मेटिक सर्जरी कराई थीं। वह ऐसी 29 सर्जरी करा चुकी थीं। इनमें से एक सर्जरी में गड़बड़ी हो गई थी और वह कई दवाइयां खा रही थीं। साउथ कैलिफॉर्निया के उनके डॉक्टर ने उन्हें कई डायट पिल्स लेने की सलाह दी थी और वह उनका सेवन कर रही थीं। देवर संजय कपूर ने कहा कि श्रीदेवी को नहीं थी कोई दिल की बीमारी, वह कई ऐंटी एजिंग दवाइयां ले रही थीं। इनसे खून गाढ़ा होने की शिकायत होती है। सूत्रों के अनुसार श्रीदेवी की मौत की वजह यह भी हो सकती है। फिलहाल दुबई में हुए उनके पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
