पिपल्या (निसरपुर )-मां नर्मदा जनजागृति संस्था द्वारा दि. 25 फरवरी को उत्कृष्ट स्कुल मनावर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया!
जिसमें मुख्य अतिथि अमृता भावसार दीदी ने कहा कि शिक्षक स्वयं सम्मान का पर्याय है उसे सम्मान कि लालसा नहीं होती पूर्वकाल में राजा-महाराजा सिंहासन और राजमुकुट छोड़ दरबार में पधारे शिक्षक के चरणों की रज मष्तक पर धारण करते थे ! वर्तमान परिदृश्य पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सद् संतान चाहिए तो पहले सद् गृहस्थ बनो , सद् संत भी तभी बनते है जब सद् गृहस्थ हो !! आज हमारे पास उदाहरण है कि पूर्व में गौतम-अहिल्या , अत्रि-अनुसूईया पहले सद् गृहस्थ पश्चात सद् संत बने !!
इससे पूर्व समस्त अतिथियों द्वारा मा शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया शारदे वंदना राजा पाठक द्वारा की गई !! स्वागत गीत अमीषा पटेल द्वारा गाया गया !
स्वागत भाषण संस्था अध्यक्ष तुकाराम पाटीदार जी ने दिया!
संस्था परिचय संयोजक रामशर्मा परिन्दा ने दिया !! राजेश पाटीदार जी ने अपनेअध्क्षीय उद्बोधन में वि ख के शिक्षकों के जागरुकता की तारिफ की !
विशेष अतिथि विश्वदीप मिश्र जी ने कहा कि भारत का इतिहास महान शिक्षकों और गुरुओं से परिपूर्ण है आज के वैज्ञानिक युग में शिक्षक टेक्नालाजी का उपयोग कर बच्चों की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है !!
मंच पर नरेश शर्मा जी , वैद्य परशुराम पाटीदार जीऔर आर सी पाटीदार जी भी उपस्थित थे !!
अतिथियों ने विकासखंड के नेपाल ठाकुर प्रधानाध्पक बालक मा वि सिंघाना , रमेश पाटीदार अध्यापक मा वि पेरखड़ , लक्ष्मण रावत स.अध्यापक प्रावि लिम्बी , मितपाल गोयल स.अध्यापक प्रावि डावरपुरा और श्रीमति प्रियंका पाटीदार का उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया !!*
*एक सम्मान स्व. तुलसीबाई सीताराम राठौड़ सिंघाना की स्मृति में सिंघाना जनशिक्षक ओमप्रकाश राठौड़ व परिवारजनों द्वारा किया गया !
कार्यक्रम में संस्था के मुकेश मेहता , प्रकाश वर्मा , राकेश पाटीदार , रमेश पाटीदार , अरुण पांडे , कविता शर्मा , जगदीश मुकाती , भागीरथ राठौड़ , नारायण पाटीदार , योगेश चौहान, गौरव पाटीदार , सुरेश पाटीदार , अनवर खान , बाबुलाल गोयल , दयाराम वास्केल , सुगन्धीलाल पाटीदार , राकेश पाटीदार , प्रद्युम्न शर्मा और बड़ी संख्या में शिक्षको के साथ डी एल एड प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे !!
कार्यक्रम का संचालन दीपक पटवा और आभार सुखदेव राठौड़ ने व्यक्त किया !!
