ब्रेकिंग न्यूज़
मंदसौर नगर पालिका में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक महिला पिछले साल बरसात में उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया था जिसके लिए वह पिछले साल से ही नगरपालिका के चक्कर काट रही थी नगरपालिका वाले आश्वासन पर आश्वासन देते रहते थे लेकिन नगरपालिका कर्मचारी कमलेश जी द्वारा उनको कहां कि आप पाल डालकर रह लो क्या आपके हाथ टिक गए सबका मैंने ठेका ले रखा है क्या चले आते हैं कहां कहां से भाग जा चली जा यहां से इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया जिस पर महिला ने आक्रोशित होकर नगर पालिका में ही रोने लग गई और उस नगर पालिका कर्मचारी से बहस शुरू हो गई और महिला रोते हुए उस कर्मचारी के हाथ जोड़ने लगी महिला ने जानकारी देते हुए बताया कि कि मैं पिछले 1 वर्ष से नगर पालिका के चक्कर काट रही हूं नगरपालिका वाले मुझे आश्वासन पर आश्वासन देते रहते हैं और हमारे वार्ड के पार्षद हनीफ शेख जी और पार्षद विक्रम बेरवा जीने भी आज तक कोई सुध नहीं ली ना ही किसी अधिकारी ने सूद ली है ऐसे में महिला ने नगर पालिका सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष से भी अपनी बात रखी है और अपनी समस्या से अवगत कराया भावना पति हरि ओम ने बताया कि पार्षद के घर जब भी जाते हैं तो वहां मिलता ही नहीं है और उनके घर वाले बाहर से ही भगा देते हैं इस मजदूर महिला ने सबके सामने अपना दुखड़ा सुनाया और नगरपालिका कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अगर उसका आवास में नाम नहीं आता है तो वहां नगर पालिका के खिलाफ कलेक्टर में जाकर धरना प्रदर्शन करेगी और भूख हड़ताल पर बैठे गी जिसकी जवाबदारी नगर पालिका और क्षेत्रीय पार्षदों की रहेगी और उक्त महिला ने बताया कि एक महिला को इतनी बदतमीजी से बात करते हैं कर्मचारी ऐसे कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होना चाहिए और ऐसे इन्हें नौकरी से निकालना चाहिए जो महिलाओं की इज्जत भी नहीं करते हैं ऐसे कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो इसकी शिकायत भी जिला कलेक्टर में की जाएगी वह मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री तक अपनी आवाज को पहुंचाई जाएगी ।
गोपाल कुमावत की रिपोर्ट
